कोलकाता : विक्रम सोलर लिमिटेड की बैटरी और एनर्जी स्टोरेज यूनिट वीएसएल पावरहाइव प्राइवेट लिमिटेड ने आज पी261 लॉन्च करने की घोषणा की। यह 125 किलोवाट/261 किलोवाट प्रति घंटे क्षमता वाली लिक्विड-कूल्ड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) है। इसे भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। हालांकि वायन पहले से ही पावरहाइव के उत्पाद पोर्टफोलियो का हिस्सा रहा है। हालांकि पी261 ब्रांड का पहला आधिकारिक उत्पाद लॉन्च है। यह वीएसएल पावरहाइव की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

पी261 को औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों की कई तरह की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। इनमें बैकअप बिजली, बिजली की अधिक मांग के समय उसका प्रबंधन, सौर ऊर्जा का भंडारण, डीजल जनरेटर पर निर्भरता कम करना, बिजली की गुणवत्ता और भरोसेमंद आपूर्ति बनाए रखना, ईवी चार्जिंग और माइक्रोग्रिड से जुड़े इस्तेमाल शामिल हैं। इस लॉन्च के साथ वीएसएल पावरहाइव तेजी से बढ़ते एनर्जी स्टोरेज क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। कंपनी विक्रम सोलर की उत्पादन क्षमता और अनुभव के आधार पर एनर्जी स्टोरेज में बदलाव की पूरी जरूरतों को पूरा करने के लिए ग्राहकों को सेवाएं देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

पी261 में एक कॉम्पैक्ट, सिंगल-कैबिनेट डिजाइन के साथ सटीक लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह बैटरी सेल की स्थिति को बेहतर बनाए रखने और सामान्य सिस्टम की तुलना में बैटरी की उम्र बढ़ाने में मदद करता है। इसमें लगा एनर्जी प्रबंधन  सिस्टम रियल-टाइम निगरानी और दूर से जांच की सुविधा देता है। इसमें आग बुझाने की व्यवस्था भी है। साथ ही ओवरचार्ज, शॉर्ट सर्किट और ज्यादा गर्म होने जैसी घटनाओं से बचाव के लिए कई स्तरों की सुरक्षा दी गई है। इसका डिजाइन भविष्य में क्षमता बढ़ाने के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें सोलर इनपुट, ग्रिड, स्टोरेज और ईवी चार्जिंग को एक ही इंटरफेस से जोड़ा गया है।

पी261 में 261 किलोवाट घंटा क्षमता वाली एलएफपी (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी लगी है। इसका सामान्य वोल्टेज 832V और सेल क्षमता 314Ah है। इसे ऑन-ग्रिड और ऑफ-ग्रिड दोनों तरह की व्यवस्था में ज्यादा दक्षता के साथ चार्ज और डिस्चार्ज करने के लिए तैयार किया गया है। यह सिस्टम -30 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भरोसेमंद तरीके से काम कर सकता है। इसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP52S रेटिंग मिली है, जिससे यह औद्योगिक क्षेत्र की कठिन परिस्थितियों में इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।

औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए तैयार पी261 बिजली की अधिक मांग के समय उसके प्रबंधन और डिमांड चार्ज को कम करने में मदद करता है। यह बिजली के इस्तेमाल का सही समय तय करके सोलर एनर्जी के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देता है। बिजली कटौती के दौरान भरोसेमंद बैकअप बिजली उपलब्ध कराता है। यह डीजल जनरेटर के इस्तेमाल को कम करने, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजली की गुणवत्ता से जुड़ी जरूरतों को भी पूरा करता है। इसके चलते यह माइक्रोग्रिड और बड़े स्तर पर ग्रिड को सपोर्ट करने वाले इस्तेमाल के लिए भी उपयुक्त है।

वीएसएल पावरहाइव प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अरुण मित्तल ने कहा, “भारत के औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्र ऐसी ऊर्जा भंडारण व्यवस्था के लिए तैयार हैं, जो उनकी जरूरतों के हिसाब से वास्तव में काम करे। पी261 इसी जरूरत को पूरा करता है। पावरहाइव के तहत हमारे पहले आधिकारिक उत्पाद के रूप में इसे बाजार में उतारना एक महत्वपूर्ण कदम है। आगे भी बहुत कुछ आने वाला है।”

विक्रम सोलर के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ज्ञानेश चौधरी ने कहा, “भारत का एनर्जी में बदलाव अब सबसे महत्वपूर्ण दौर में पहुंच रहा है। अब एनर्जी स्टोरेज तय करेगा कि हम कितनी तेजी और कितनी दूर तक आगे बढ़ते हैं। पी261 के साथ पावरहाइव अब विचार के स्तर से निकलकर व्यावसायिक स्तर पर आ गया है। यह उसी उत्पादन अनुशासन और गुणवत्ता के आधार पर तैयार किया गया है। इसने सोलर एनर्जी क्षेत्र में विक्रम सोलर की पहचान बनाई है। यह केवल एक उत्पाद लॉन्च भर नहीं बल्कि ऐसे कारोबार की नींव है जिसे हम बड़े स्तर पर आगे बढ़ाना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य आने वाले वर्षों में पावरहाइव को भारत और वैश्विक बाजारों के लिए पूरी तरह ऊर्जा भंडारण समाधान देने वाली कंपनी के रूप में विकसित करना है।” पी261 के लॉन्च के साथ वीएसएल पावरहाइव ने औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्र की बढ़ती ऊर्जा भंडारण जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस क्षेत्र में कंपनी का यह पहला उत्पाद है। यह व्यावहारिक और ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से समाधान देने पर कंपनी के फोकस को दिखाता है। साथ ही, यह बड़े ऊर्जा भंडारण उत्पाद पोर्टफोलियो की नींव भी तैयार करता है। कंपनी आने वाले वर्षों में अपने उत्पादों की संख्या बढ़ाने और औद्योगिक, वाणिज्यिक तथा बड़े स्तर पर ग्रिड के लिए ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।